spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फगवाड़ा में एक्सीडेंट में ड्राइवर की टांगें टूटीं:जीटी रोड पर शुगर मिल के पास टिप्पर और ट्राले में टक्कर, कैबिन को तोड़कर निकाला घायल




फगवाड़ा में लुधियाना-जालंधर जीटी रोड पर शुगर मिल चौक के पास मिट्टी से लदा टिप्पर दूसरे ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद टिप्पर का कैबिन प्रैस हो गया। इससे ड्राइवर अंदर ही फंस गया।
राहगीरों और फगवाड़ा के स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर फगवाड़ा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया जहां से उसे फर्स्टएड देकर रैफर कर दिया गया है। सिविल अस्पताल के डॉक्टर सुधीर चौधरी ने बताया कि पेशेंट का नाम गुरमीत है। उसकी उम्र 35 साल के करीब है। गंभीर हालत के चलते उसको रैफर किया जा रहा है। दोनों टांगें फ्रैक्टर हैं। रात को लोग इसे लेकर अस्पताल आए थे जिसके फर्स्ट एड दे दिया गया था। अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे पीछे आ रहे टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टिप्पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद आगे वाला ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए हाथ बढ़ाया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद, रस्सियों और सामूहिक प्रयासों से लोगों ने टिप्पर में फंसे चालक को बाहर निकाला।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles