![]()
लुधियाना के हैबोवाल इलाके में 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में हैबोवाल कलां निवासी अरविंदर (काल्पनिक नाम ) ने बताया कि 1 अगस्त 2026 को उनकी 15 वर्षीय बड़ी बेटी सोनिया (काल्पनिक नाम) अपनी छोटी बहन रवीना (काल्पनिक नाम) के साथ आईपीएस स्कूल के पास फोटोस्टेट कराने गई थी। फोटोकॉपी करवाकर आने का कहा लेकिन नहीं लौटी शिकायतकर्ता के अनुसार, सोनिया (काल्पनिक) ने अपनी छोटी बहन को फोटोस्टेट की दुकान के बाहर यह कहकर खड़ा कर दिया कि वह कुछ अन्य दस्तावेजों की फोटोकॉपी करवाकर तुरंत वापस आती है। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बेटी को अपने निजी स्वार्थ के लिए कहीं छिपा रखा है या अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना हैबोवाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(6) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और किशोरी की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
Source link







