spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में स्नेचरों की धुनाई,VIDEO:चाकू की नोक पर युवक से मोबाइल लूटने की करी कोशिश, 3 बदमाश काबू




लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित भोला कॉलोनी में दिनदहाड़े एक युवक से चाकू की नोक पर मोबाइल लूटने की कोशिश का मामला सामने आया है। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने तीनों आरोपियों को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने जमकर स्नेचरों की धुनाई भी की। मौके पर विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला भी पहुंच हए। आरोपियों से लोगों को एक बड़ा चाकू भी बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। बदमाशों से इंजेक्शन भी लोगों ने बरामद किए। तीनों युवक नशेड़ी है। स्पलेंडर बाइक पर आए तीनों बदमाश थाना डिवीजन नंबर-7 पुलिस को दी शिकायत में अनूप कुमार निवासी जवाला सिंह ने बताया कि 2 अगस्त को दोपहर करीब 3:15 बजे वह भोला कॉलोनी, ताजपुर रोड स्थित ग्रेवाल फार्म के नजदीक मौजूद थे। इसी दौरान स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर PB-10-DY-4143) पर सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे। गर्दन पर रखा चाकू शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और उनकी गर्दन पर बड़ा चाकू रखकर मोबाइल फोन लूटने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने शोर मचा दिया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने तीनों आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह निवासी गांव गिल, दीपक निवासी झुग्गियां संजय गांधी कॉलोनी तथा नरिंदर कुमार निवासी गोपाल नगर चौक के रूप में की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304, 317(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह भी पता लगा रही है कि वे पहले भी ऐसी वारदातों में शामिल रहे हैं या नहीं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles