![]()
जालंधर में दिनदहाड़े गुंडागर्दी और अपहरण की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इलाके में पहुंचे कुछ अज्ञात युवकों ने पहले तो एक स्थानीय लड़के के साथ जमकर मारपीट की और फिर उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। इस घटना ने पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए है।
जालंधर के भर्गेव कैप में पांच से सात युवको ने एक घर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिसके बाद हमलावर घर में घुसकर पहले युवक से मारपीट की फिर उसके बाद शुभम को अपने कार मे जबरन बैठाकर ले गए। इस घटना के पुलिस को 112 पर कॉल कर सूचना दी गई। जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर परिवार के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों और उनकी गाड़ी की पहचान की जा सके।
घर में जबरन घुसे बदमाश पीड़ित परिवार के सदस्यों ने घटना की आपबीती सुनाते हुए बताया कि हमलावर सीधे उनके घर पहुंचे थे। उस समय पीड़ित युवक शुभम घर की छत पर था। हमलावरों ने दरवाजे की कुंडी खटखटाई और जैसे ही दरवाजा खुला, वे जबरन अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद वे युवक को छत से नीचे घसीटकर लाए और उसके साथ बुरी तरह मारपीट करने लगे।
हमलावरों ने की मारपीट परिजनों के अनुसार, जब उन्होंने बीच-बचाव करने और पूरे मामले की वजह जानने की कोशिश की, तो हमलावरों ने किसी बात का सीधा जवाब नहीं दिया। मारपीट करने के बाद वे युवक को जबरन अपनी गाड़ी में बिठाकर ले गए। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे जल्द से जल्द अपने बेटे की सलामती और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
पुलिस की टीमें CCTV फुटेज खंगाल रही इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी का नंबर और हमलावरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी गई है और पुलिस जल्द ही युवक को सकुशल छुड़ाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
Source link







