![]()
देशभर में युवाओं को नशे से दूर रखने और विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नशा मुक्त युवा से विकसित भारत अभियान का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इसी क्रम में चंडीगढ़ के सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में सुबह 10 बजे राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन और अभियान की लॉन्चिंग का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र, युवा और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, नशे की लत से बचाना और पुनर्वास व्यवस्था को मजबूत करना है। इसके तहत स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जागरूकता अभियान, संवाद कार्यक्रम और विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि युवाओं को नशे से दूर रखकर राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। युवा ही वर्ष 2047 तक बनाएंगे विकसित भारत सरकार का मानना है कि नशा मुक्त युवा ही वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगे। इसी सोच के साथ देशभर में इस अभियान की शुरुआत की जा रही है। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में युवा और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
Source link







