गुरुग्राम में कार सवार युवकों ने सोसाइटी में जमकर बवाल काटा।
गुरुग्राम में सेक्टर-49 स्थित रोज़वुड सिटी के ब्लॉक-C में शनिवार तड़के सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करते हुए दबंगई का मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत 10-12 युवकों व एक युवती ने दो गाड़ियों से कॉलोनी में जबरन घुसने का प्रयास किया। रोकने पर उन्हों
.
RWA अध्यक्ष अशोक कुमार ने पुलिस प्रशासन को मामले की लिखित शिकायत देकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि यह घटना 1 अगस्त की सुबह लगभग 4 बजे की है। इसी दौरान 2 गाड़ियां रोज़वुड सिटी के मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंचीं।

पुलिसकर्मी महिला से बात करता हुआ।
एप पर कारों की वैध एंट्री नहीं मिली
कॉलोनी के नियमों के अनुसार, सुरक्षा कर्मियों ने MyGate App पर एंट्री चेक की, लेकिन दोनों वाहनों के लिए कोई वैध अनुमति दर्ज नहीं थी। जब ऑन-ड्यूटी सुरक्षा सुपरवाइजर और गार्ड्स ने गाड़ियों को बाहर रोका, तो गाड़ियों में सवार लोग उग्र हो गए।
सुरक्षा कर्मियों के साथ गाली-गलौज की
आरोप है कि गाड़ियों से उतरे नशे में धुत लोगों ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकियां दीं। ड्राइवर ने जानबूझकर गाड़ी को सुरक्षा गार्ड की तरफ मोड़ दिया और उसे कुचलने की कोशिश की, जिससे गार्ड बाल-बाल बचा।
इसके बाद आरोपियों ने तेज रफ्तार गाड़ी से मुख्य बूम बैरियर को टक्कर मारकर तोड़ दिया और बलपूर्वक कॉलोनी के अंदर घुस गए।
काफी देर तक हंगामा किया
अशोक कुमार ने बताया कि कॉलोनी के अंदर जाकर आरोपियों ने एक मकान के पास हंगामा किया, सार्वजनिक शांति भंग की और आपस में भी मारपीट की। आरोपी जब वापस लौटने लगे, तो उन्होंने एक बार फिर से बैरियर को टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गए।
रोज़वुड सिटी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक-C के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि यह घटना केवल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सुरक्षा कर्मियों की जान लेने का प्रयास और निवासियों की सुरक्षा में सेंध लगाने का गंभीर अपराध है। उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो असामाजिक तत्वों के हौंसले बढ़ेंगे।







