![]()
फरीदाबाद सेक्टर 12 स्थित हेली पैड ग्राउंड में दो वकीलों के साथ कुछ युवको के द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। दोनों कोर्ट से घर जाने के लिए पार्किंग से गाड़ी लेकर निकले थे। इसी दौरान युवको से उनका झगड़ा हो गया। सेंट्रल थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोर्ट से घर वापस जा रहे सेंट्रल थाना पुलिस को दी शिकायत में वकील अभिषेक गोस्वामी और अक्षय कोशिक ने बताया है कि वह, 15 अप्रैल को रात के समय कोर्ट से काम खत्म करके घर के लिए निकल रहे थे। जब वह पार्किंग में से गाड़ी को लेकर जा रहे थे तो हेली पैड ग्राउंड में एक तेज स्पीड़ सफेद रंग की ऑल्टो गाड़ी उनकी तरफ आयी, जिससे वह बाल – बाल बचे। जब उन्होंने कार सवार युवको को गाड़ी तेज स्पीड़ में चलाने से मना किया तो युवकों ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। विवाद के चलते युवकों ने की मारपीट पीड़ितों का आरोप है तेज स्पीड़ को लेकर हुए विवाद के चलते उन युवकों ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जैसे तैसे वो अपनी जान बचाकर वहां से निकल आये। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस कर रही है आरोपियों की तलाश सेंट्रल थाना इंचार्ज रणबीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लेगी।
Source link
फरीदाबाद में घर जाते समय 2 वकीलों के साथ मारपीट:तेज स्पीड़ गाड़ी की टक्कर से बचे, युवकों के साथ हुआ विवाद, पुलिस में केस दर्ज






