spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

तरनतारन में हत्या आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग:SHO का गनमैन और तीन साल की बच्ची घायल, आरोपी के भी घायल होने की आशंका, फरार




तरनतारन के मोहल्ला मुरादपुरा में उस समय सनसनी फैल गई जब एक वांछित अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस अचानक हुए हमले में थाना सिटी के SHO के गनमैन और गली में खेल रही एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची गोली लगने से घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरिंदर लांबा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि थाना सिटी की पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि हत्या के प्रयास के मामले में भगोड़ा/वांछित आरोपी पुंगी निवासी मुरादपुरा अपने इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मुरादपुरा में दबिश दी। फायरिंग में गनमैन के चेहरे और बच्ची के हाथ में लगी गोली जैसे ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की, आरोपी पुंगी और उसके साथियों ने पुलिस पर सीधे गोलियां चला दीं। फायरिंग के दौरान थाना सिटी के SHO परमजीत सिंह विरदी के गनमैन कॉन्सटेबल भूपिंदर सिंह के चेहरे पर गोली लग गई। वहीं, गली में खेल रही नंदन नामक व्यक्ति की 3 वर्षीय बेटी पूजा के हाथ में गोली लग गई। घटना के तुरंत बाद घायल कॉन्सटेबल भूपिंदर सिंह को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जबकि मासूम बच्ची पूजा का इलाज तरनतारन के सिविल अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। आरोपी के भी घायल होने की आशंका; पुलिस की कई टीमें गठित SSP सुरिंदर लांबा ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई या क्रॉस-फायरिंग के दौरान आरोपी पुंगी को भी गोली लगने/घायल होने की संभावना है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और हमलावरों को दबोचने के लिए विशेष टीमों का गठन कर छापेमारी की जा रही है। SSP ने सख्त लहजे में कहा कि कानून हाथ में लेने वाले और पुलिस पर हमला करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles