spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरदासपुर में SDM कार्यालय पर प्रदर्शन:चुनाव इंचार्ज ने BLO यूनियन के आरोपों को नकारा, कहा— "जांच के लिए तैयार हूँ"




गुरदासपुर स्थित उप-मंडल मजिस्ट्रेट (SDM) कार्यालय परिसर में बीएलओ (BLO) टीचर्स यूनियन द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद उठे विवाद पर चुनाव इंचार्ज दीपक कुमार ने मीडिया के समक्ष आकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने यूनियन द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें पूरी तरह से बेबुनियाद, तथ्यहीन और मनगढ़ंत करार दिया। अपने बचाव में बयान जारी करते हुए इलेक्शन इंचार्ज दीपक कुमार ने कहा कि एक जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी होने के नाते वे चुनाव आयोग और पंजाब सरकार के सभी दिशा-निर्देशों का निष्ठापूर्वक पालन कर रहे हैं। उनका कहना है कि मैं अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और बिना किसी भेदभाव के निभा रहा हूँ। मैंने कभी भी किसी बीएलओ या शिक्षक साथी के साथ कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया है। कुछ तत्व जानबूझकर तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। मैं किसी भी निष्पक्ष प्रशासनिक जांच का सामना करने के लिए तैयार हूँ, क्योंकि मुझे पूरा भरोसा है कि सच जल्द सामने आएगा। बीएलओ स्तर पर कोई विवाद नहीं: इलेक्शन कानूनगो मामले में स्थिति स्पष्ट करते हुए इलेक्शन कानूनगो (कांगो) रंजीत सिंह बुट्टर ने बताया कि जमीनी स्तर पर चुनावी कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। रंजीत सिंह बुट्टर ने स्पष्ट किया कि सभी कर्मचारी व बीएलओ लगातार फोन के जरिए संपर्क में हैं, ताकि चुनावी कार्य का कोई अतिरिक्त दबाव न बने और समस्त कार्य समय पर पूरे हो सकें। व्यक्तिगत मामला हो सकता है, प्रशासनिक नहीं: बीएलओ ओंकार सिंह या किसी अन्य कर्मचारी के साथ काम को लेकर कोई मतभेद या विवाद नहीं है। यदि किसी का कोई व्यक्तिगत विषय है तो वह एक अलग बात है, लेकिन बीएलओ स्तर पर ऐसी कोई समस्या नहीं है और इसे आपस में बैठकर आसानी से सुलझा लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles