spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पुलिस का दावा- कोई भी शिकायत पेंडिंग नहीं, हाईकोर्ट में याचिका बंद



चंडीगढ़ | लंबित शिकायतों के मामले में पंजाब पुलिस ने हाईकोर्ट में दावा किया है। डीजीपी द्वारा दाखिल हलफनामे में जानकारी दी गई कि विशेष अभियान के जरिए राज्य की सभी पुरानी लंबित शिकायतों को निपटा दिया गया है। राज्य सरकार के इस जवाब के बाद जस्टिस एनएस शेखावत की पीठ ने याचिका को बंद कर दिया। सरकार ने कोर्ट को बताया कि शिकायतों-जांचों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसका असर यह हुआ कि 27 जुलाई तक, 13 जुलाई से पहले की कोई भी शिकायत राज्य के किसी भी जिले या पुलिस कमिश्नरेट में लंबित नहीं बची है। पुलिस महानिदेशक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जांच निष्पक्ष और कानून के दायरे में होनी चाहिए। इसके अलावा आम जनता की सहूलियत के लिए पुलिस ने 2 कदम उठाए हैं। अब शिकायतें दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर नहीं काटने होंगे। यह नया पोर्टल लोगों को ‘सिंगल विंडो’ सुविधा देगा, जिससे शिकायत का स्टेटस ट्रैक करना आसान होगा। राज्य में विशेष ‘समाधान कैंप’ आयोजित ​​होंगे। यहां पीड़ित अपनी शिकायतें सीधे आला अधिकारियों के सामने रख सकेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles