spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरिद्वार में गंगा में डूबे चार कांवड़ियों की मौत:एक को बचाने के प्रयास में गई चारों की जान; चंडीगढ़ से आए थे




हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दूसरे दिन चार कांवड़ियों की डूबने से मौत हो गई। ये सभी लोग चंडीगढ़ से आए थे। एक युवक को डूबता देख उसे बचाने के लिए तीन अन्य साथी भी गंगा में उतर गए, लेकिन तेज बहाव की चपेट में आने से चारों की जान चली गई। हादसा ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, सभी कांवड़िए चंडीगढ़ से आए एक दल के सदस्य थे और उनकी उम्र करीब 16 से 18 साल के बीच बताई जा रही है। हादसे के बाद सूचना मिलते ही जल पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जल पुलिस और एसडीआरएफ ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों युवकों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सभी शवों को जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व एएसआई अतुल सिंह ने किया। टीम में हेड कांस्टेबल नरेंद्र नेगी, प्रदीप सिंह रावत, गगनदीप सिंह, गोताखोर जानू पाल, मनोज बहुखंडी, चिराग अरोड़ा और वाहन चालक मनमोहन सिंह नेगी शामिल रहे। पुलिस मृतकों की पहचान की पुष्टि कर उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया में जुटी है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से केवल निर्धारित घाटों पर ही स्नान करने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles