spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हिसार में नाबालिग से छेड़छाड़ केस का आरोपी गिरफ्तार:मां-बाप के काम पर जाने पर घर में घुसा; विरोध पर दी धमकी




हिसार में एचटीएम थाना पुलिस ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मराज के रूप में हुई है, जो भिवानी जिले के रतेरा गांव का रहने वाला है और वर्तमान में हिसार के शिव नगर में रहता है। प्रभारी पीएसआई विकास कुमार ने बताया कि 30 जुलाई को एक कॉलोनी की पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह और उनके पति दोनों काम पर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी उनके घर में घुस आया और घर में अकेली मौजूद उनकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की। जब नाबालिग ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच उप निरीक्षक बबीता को सौंपी गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मराज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को नियमानुसार कोर्ट में पेश करेगी। जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही पुलिस इस संबंध में एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि हिसार पुलिस महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles