spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कपूरथला में लूटपाट गिरोह का पर्दाफाश:3 आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और दातर बरामद; वारदात में इस्तेमाल बाइक भी मिली




कपूरथला की सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उसके तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, एक दातर और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। यह कार्रवाई एसएसपी कपूरथला के निर्देशों पर, एसपी हरिंदर सिंह के मार्गदर्शन तथा डीएसपी धरेंद्र वर्मा की निगरानी में एसएचओ दविंदरपाल सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने की। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से सुल्तानपुर लोधी में पवित्र काली बेईं के किनारे स्थित सुनसान रास्तों और कस्बे के विभिन्न इलाकों में राहगीरों को हथियारों के बल पर डराकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहा था। घेराबंदी कर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार गुप्त सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गिरोह के तीनों सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक अत्याधुनिक 30 बोर की तुर्की निर्मित पिस्टल, मैगजीन सहित दो जिंदा कारतूस, एक दातर (धारदार हथियार) और एक बाइक बरामद की गई है। बाइक का इस्तेमाल आरोपी भागने के लिए करते थे। सुलतानपुर लोधी में तीनों के खिलाफ मामला दर्ज तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सुलतानपुर लोधी में आर्म्स एक्ट (असला एक्ट) और संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान गहन पूछताछ होगी पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान गहन पूछताछ से इस गिरोह द्वारा की गई कई अन्य लूट की वारदातों के सुराग मिलेंगे। इसके साथ ही, गिरोह के अन्य सहयोगियों या चोरी का सामान खरीदने वालों का भी पर्दाफाश हो सकेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles