spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गोल्ड-लोन कर्मी को कंपनी से मिला था महिला का नंबर:महेंद्रगढ़ में मिलने बुलाया, लोकेशन पर पति-बेटा मिले; मारकर रेलवे लाइन पर फेंका शव




महेंद्रगढ़ में प्रेम प्रंसग के चलते हुई गोल्ड लोन कर्मी की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि फाइनेंस कंपनी में काम करने के दौरान ही दिनेश को महिला का नंबर मिला था। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हो गई। हत्या के दिन (15 अप्रैल) महिला ने दिनेश को कॉल कर महेंद्रगढ़ में मिलने के लिए बुलाया था। जहां महिला के बेटे और पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिनेश को किडनैप कर लिया। इसके बाद किसी सुनसान जगह जाकर उसे जमकर पीटा। आरोपियों को जब आभास हुआ कि दिनेश मर चुका है, तो उसे महेंद्रगढ़ से करीब 10 किलोमीटर दूर रेलवे लाइन पर फेंक दिया। 15 अप्रैल की सुबह उसकी बॉडी मिली। पुलिस ने महिला के बेटे और पति सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पहले जानिए…दोनों की कहानी कैसे शुरू हुई अब पढ़िए हत्या के दिन का घटनाक्रम…. लाठी- डंडों से हमला किया बुधवार दोपहर के समय महेंद्रगढ़ में महिला के पति और बेटे कपिल ने दिनेश को पकड़ लिया। इसके बाद वे दिनेश को किसी दूसरी जगह ले गए, जहां उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अधिक पिटाई होने के कारण दिनेश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। रेलवे लाइन पर फेंक आए सूत्रों की मानें तो, आरोपी दिनेश को वहां से झगड़ोली रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर फेंक आए। झगड़ोली, महेंद्रगढ़ से करीब 10 किलोमीटर दूर है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दिनेश की मौत रेलवे लाइन पर हुई या मारपीट के दौरान ही हो गई थी। महेंद्रगढ़ सिटी थाने पहुंचा परिवार मृतक की बहन नीतू शर्मा का कहना है कि हमनें भाई की किडनैपिंग की पुलिस में शिकायत की, पहले महेंद्रगढ़ सिटी थाने में शिकायत दी। पुलिसवालों ने कहा कि ये हमारा एरिया नहीं है, आप कनेना थाने जाओ। इसके बाद हम कनेना गए, जहां कनेना पुलिस ने लोकेशन के आधार पर जांच की। थाने के बाहर परिवार का धरना कनेना पुलिस को दिनेश का शव बुधवार तड़के रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। इसके बाद परिवार ने पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर महेंद्रगढ़ सिटी थाने के बाहर करीब 2 घंटे तक धरना दिया। डीएसपी ने मामले में महिला के बेटे कपिल और पति विक्रम को गिरफ्तार किया। इसके बाद परिजनों ने धरना समाप्त किया। पांच साल पहले हुई दिनेश की शादी महेंद्रगढ़ के गुढ़ा गांव के रहने वाले दिनेश की शादी करीब 4 साल पहले हुई थी। दिनेश की बहन का तलाक का केस चल रहा है, जिसके बाद से वो गुढ़ा में रहने लगी। इसी बात से नाराज होकर दिनेश की पत्नी भी शादी के करीब 5 महीने बाद अपने मायके चली गई। दोनों के रिश्ते इतने खराब रहने लगे कि इसके बाद पत्नी मायके से कभी वापस ही नहीं लौटी। दिनेश का भी पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा है। बहन के ससुरालियों की रिश्तेदारी में ही उसकी शादी हुई थी। थाना प्रभारी बोले- महिला के पति- बेटे को गिरफ्तार किया महेंद्रगढ़ सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने महिला के पित और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। 2 अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है, सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। —————— यह खबर भी पढ़ें… महिला से बात करने पर गोल्ड लोन कर्मी का मर्डर: महेंद्रगढ़ में बहन बोली- प्रेमिका के पति ने गुंडों से पिटवाया, फोन पर भाई रो रहा था हरियाणा के महेंद्रगढ़ में प्रेम प्रसंग के चलते में आईआईएफएल के गोल्ड लोन कर्मी की हत्या कर दी गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला के पति ने बेटे के गुंडों से पिटवाया। आरोपी उसे तब तक पीटते रहे, जब तक दम नहीं निकला। इसके बाद शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles