spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा में एक्सीडेंट में दादा- पोते की मौत:महिला गंभीर घायल, कार और पिकअप में हुई टक्कर, तीनों काम से जा रहे




सिरसा के गांव पोहड़का के पास हुए एक सड़क हादसे में दादा-पोते की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों में 7 वर्षीय बच्चा केशव और उसके दादा ओम प्रकाश शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश, संतोष रानी (55) और उनका 7 वर्षीय पोता केशव पुत्र बजरंग लाल, निवासी बेगू रोड, सिरसा कार में सवार होकर ऐलनाबाद से सिरसा की ओर जा रहे थे। गांव पोहड़का के पास उनकी कार सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी से टकरा गई। दोनों वाहन हुए बुरी तरह से क्षतिग्रस्त टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत ऐलनाबाद के सिविल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने केशव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल ओम प्रकाश और संतोष रानी को प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया गया। बाद में, सिरसा के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान ओम प्रकाश ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles