![]()
थाना सदर और हलका बल्लूआना क्षेत्र के अंतर्गत आते एक गांव में 14 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। वीरवार को दोनों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। पीड़िता के परिजनों ने 15 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वहीं काम करने वाला सोनू (पुत्र राधे श्याम, निवासी खुईयां सरवर) उनकी 14 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। आरोपी सोनू शादीशुदा है और एक बच्ची का पिता है। परिजनों की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने सोनू के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। गांव राजपुरा से हुई गिरफ्तारी, डेढ़ महीने तक किया दुष्कर्म मामले के जांच अधिकारी सहायक उप-निरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू और पीड़िता को गांव राजपुरा से काबू किया। बरामदगी के बाद नाबालिग ने पुलिस को दिए बयानों में खुलासा किया कि आरोपी ने पिछले डेढ़ महीने के दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म (रेप) किया। बाल सुरक्षा विभाग करेगा काउंसलिंग पुलिस अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में दोनों का डॉक्टरी परीक्षण (मेडिकल) करवा लिया गया है। पुलिस आरोपी सोनू को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी, ताकि मामले में आगे की गहन पूछताछ की जा सके। वहीं, नाबालिग लड़की को बाल सुरक्षा विभाग के सुपुर्द किया जाएगा, जहां उसकी काउंसलिंग करवाई जाएगी। काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Source link







