spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

NRI दूल्हे का पत्नी को कनाडा ले जाने से इनकार:फाइव स्टार होटल में निकाह नहीं होने पर नाराज; पत्नी से नौकरानी जैसा व्यवहार; मोहाली थाने में FIR




कनाडा में साथ बसने के सपने दिखाकर शादी की। भरोसा दिया कि लड़का कनाडाई नागरिक है, वेल-सेटल्ड है… बस शादी की रस्म पूरी हो, हफ्तेभर में बहू को भी कनाडा ले जाएगा। लड़की वालों ने अपनी हैसियत से बाहर जाकर पानी की तरह पैसा बहाया, सोने के गहने और महंगे गिफ्ट्स दिए। लेकिन जैसे ही दूल्हे राजा का खुमार उतरा, उसकी नीयत डोल गई। पहले फाइव स्टार होटल में शादी क्यों नहीं की? हमारे लिए लग्जरी कार कहां है? 1 करोड़ का बजट क्यों नहीं रखा? यह ताने शुरू हुए। इसके बाद बात हाथापाई तक आ गई। बहू की हालत नौकरानी जैसी कर दी। इसके बाद अब पीड़ित की शिकायत पर कनाडा निवासी आमिर पर केस दर्ज किया है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अब 7 प्वाइंट में जानिए इस मैरिज में कैसे विवाद हुआ : 1. परिवार में कोई कसर नहीं, ससुराल वाले खुश नहीं पुलिस की एफआईआर के मुताबिक नगमा का निकाह फरवरी 2024 को मोहाली में मुस्लिम रीति-रिवाजों से आमिर के साथ हुआ था। निकाह के अगले इस शादी का रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया गया। शादी से पहले आमिर और उसके परिवार ने यह भरोसा दिलाया था कि आमिर कनाडा में सेटल है और निकाह के महज कुछ ही हफ्तों के भीतर नगमा को भी बुला लेगा। इसी भरोसे के आधार पर नगमा के परिवार ने शादी के लिए हां की थी। नगमा के माता-पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर शादी में खर्च किया और गहने, घरेलू सामान, नकदी और महंगे उपहार दिए, लेकिन इसके बावजूद ससुराल वाले कभी खुश नहीं हुए। 2. निकाह के बाद ताने और थप्पड़ निकाह के तुरंत बाद से ही नगमा को कम दहेज लाने के लिए बार-बार ताने दिए जाने लगे और नकदी, लग्जरी गाड़ी व अन्य सामान की लगातार मांग की जाने लगी। पति और सास ताने मारते थे कि एनआरआई दूल्हा होने के नाते शादी किसी फाइव स्टार होटल में होनी चाहिए थी और शादी का बजट ₹1 करोड़ से अधिक होना चाहिए था। पर्याप्त कैश और गाड़ी न मिलने को लेकर नगमा को हर दिन अपमानित किया जाता था। 3. ‘किंग’ का घमंड और हिंसा
पति आमिर खुद को किसी ‘किंग’ (राजा) से कम नहीं समझता था और एक पति के रूप में उसने अपनी कोई जिम्मेदारी नहीं निभाई। जब भी नगमा कहतीं कि उनके माता-पिता ने अपनी पूरी जमा-पूंजी शादी में लगा दी है, तो आमिर बिना किसी झिझक के अपनी माँ के सामने ही उनके गाल पर तमाचा जड़ देता था। घर में गाली-गलौज आम बात थी। सास लगातार अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती थी और नगमा के चरित्र व जीवनशैली पर झूठे आरोप लगाती थी ताकि पति-पत्नी में दूरी बनी रहे। घर में उनके साथ एक बहु नहीं, बल्कि नौकरानी से भी बदतर बर्ताव किया जाता था। 4.सिक्योरिटी के बहाने हड़पे गहने शादी में मिले नगमा के सारे सोने-चांदी के गहने, नकदी और कीमती सामान ससुराल वालों ने ‘सुरक्षा’ का बहाना बनाकर अपने कब्जे में ले लिए और बार-बार मांगने पर भी कभी वापस नहीं किए। भारत में कुछ समय रहने के बाद, आरोपी आमिर अपनी मां के साथ नगमा को बिना बताए और बिना उनके वीजा या भरण-पोषण (रहने-खाने) का कोई इंतजाम किए चुपचाप कनाडा भाग गया। 5.कनाडा पहुंचे ही फोन नंबर ब्लॉक कनाडा पहुंचते ही आमिर ने नगमा और उनके पूरे परिवार के फोन नंबर ब्लॉक कर दिए और बातचीत व संपर्क पूरी तरह से खत्म कर दिया। 6 महीनों से नगमा और उनके परिवार ने रिश्तेदारों व समाज के संभ्रांत लोगों के जरिए बातचीत और समझौते की कई कोशिशें कीं, लेकिन कोई हल नहीं निकला। 6.दूसरी शादी का फरमान नगमा को नीचा दिखाने के लिए धमकी दी गई कि मुस्लिम धर्म में एक से ज्यादा शादियों की इजाजत है, इसलिए वे आमिर की दूसरी शादी किसी बड़े-अमीर घराने में धूमधाम से कराकर नगमा को उसकी असली औकात दिखाएंगे। एक रिश्तेदार की अप्रोच का जिक्र भी किया है। 7. घर पर रखने से इनकार कर दिया 26 अप्रैल, 2026 को नगमा अपने माता-पिता के साथ अपने ससुराल पहुंचीं और ससुर से आमिर को वापस बुलाने या नगमा को कनाडा भेजने की गुहार लगाई। ससुर ने साफ मना कर दिया और कहा कि मेरी पत्नी नगमा को स्वीकार नहीं कर सकती। क्योंकि उनकी उम्मीद के मुताबिक लग्जरी कार और पर्याप्त दहेज नहीं दिया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles