![]()
मोगा पुलिस ने जिले में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद करने का दावा किया है। डीएसपी (डी) गुरप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ मोगा के प्रभारी इंस्पेक्टर दलजीत सिंह के नेतृत्व में सहायक थानेदार हरप्रीत सिंह की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान दाना मंडी, कोट ईसे खां के पास पुलिस ने गांव कड़ाहेवाला निवासी लवप्रीत सिंह को 300 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 12 ग्राम हेरोइन बरामद पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद इस मामले में गांव कड़ाहेवाला निवासी गगनदीप सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि हवलदार सुरिंदर पाल सिंह की टीम ने गश्त के दौरान गांव दुन्नेके निवासी जगमीत सिंह को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 12 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस चौकी बलखंडी के इंचार्ज रमणदीप सिंह ने गश्त के दौरान जसविंदर सिंह उर्फ गुल्लो (निवासी मनावां) और जोगा सिंह (निवासी तलवंडी नौ बहार) को पकड़ा। उनके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन और 20 नशीली गोलियां मिलीं। 30 ग्राम हेरोइन और 100 नशीली गोलियां बरामद थाना बधनी कलां के प्रभारी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि हवलदार सतनाम सिंह ने बुधवार रात गश्त के दौरान दविंदर सिंह उर्फ टिड्डा, दिलशानप्रीत सिंह और प्रदीप सिंह उर्फ अमली (तीनों निवासी बधनी कलां) को गिरफ्तार किया। उनके पास से 30 ग्राम हेरोइन और 100 नशीली गोलियां बरामद की गईं। इसी क्रम में, थाना निहाल सिंह वाला के सहायक थानेदार गुरविंदर सिंह ने गश्त के दौरान प्रदीप सिंह उर्फ मंगल (निवासी मानूके) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 5 ग्राम हेरोइन और 70 नशीली गोलियां मिलीं। थाना बाघा पुराना के प्रभारी जनक राज ने जानकारी दी कि हवलदार हरजीत सिंह ने गश्त के दौरान जगदीप सिंह उर्फ घाचा और मनदीप सिंह उर्फ मारू (दोनों निवासी घोलिया कलां) को गिरफ्तार किया। उनके पास से 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
Source link







