spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ क्रेस्ट घोटाला-CBI चार्जशीट में नया खुलासा:क्रेस्ट खातों से 205 करोड़ का फर्जी ट्रांसफर,130 करोड़ जमा कर 205 करोड़ निकाले, 75 करोड़ का नुकसान




चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसायटी (क्रेस्ट) में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच में सीबीआई ने बड़ा खुलासा किया है। सीबीआई ने शुरुआती जांच पूरी कर जिला अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच के अनुसार, क्रेस्ट के अधिकारियों और बैंक कर्मचारियों ने मिलीभगत कर दो वर्षों में संस्था के खातों से 205.75 करोड़ रुपये फर्जी कंपनियों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। इस पूरे फर्जीवाड़े में क्रेस्ट को 75.34 करोड़ रुपये का सीधा नुकसान हुआ, जो ब्याज सहित अब करीब 82 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। सीबीआई के अनुसार, आरोपियों ने कई फर्जी कंपनियां बनाकर उनके खातों के जरिए सरकारी धन का गबन किया। घोटाले को छिपाने के लिए पहले कुछ रकम क्रेस्ट के खाते में जमा कराई जाती थी, फिर उससे कहीं अधिक राशि निकाल ली जाती थी। जांच में सामने आया कि पिछले दो वर्षों में क्रेस्ट के खातों में 130.40 करोड़ रुपये जमा हुए, जबकि 205.75 करोड़ रुपये निकाल लिए गए। इस दौरान 300 से अधिक संदिग्ध और फर्जी लेनदेन किए गए। जांच एजेंसी का कहना है कि इस पूरे खेल में क्रेस्ट के तत्कालीन प्रोजेक्ट डायरेक्टर, अधिकारियों, अकाउंटेंट और बैंक कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। आरोपियों ने सरकारी धन का इस्तेमाल निजी लाभ के लिए किया और इसके बदले रिश्वत भी ली। अकाउंटेंट पर भी गंभीर आरोप सीबीआई के अनुसार, क्रेस्ट के अकाउंटेंट साहिल कुक्कड़ को सभी वित्तीय लेनदेन की जानकारी थी। उसके मोबाइल पर बैंक से डेबिट और क्रेडिट अलर्ट भी आते थे, लेकिन उसने कभी किसी संदिग्ध लेनदेन पर आपत्ति नहीं जताई। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि साहिल के राजस्थान दौरे के 2.91 लाख रुपये के होटल बिल इस घोटाले के मुख्य आरोपी ने चुकाए थे। इसके बाद जांच एजेंसी को उस पर संदेह हुआ। 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट सीबीआई ने इस मामले में अब तक 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें रिभव ऋषि, अभय कुमार, सीमा धीमान, प्रियंका भटोआ, अनुज कौशल, अभिषेक सिंगला, स्वाति सिंगला, अंकुर शर्मा, सुखविंदर सिंह अबरोल, साहिल कुक्कड़, स्वाति देश प्रोजेक्ट कंपनी, एसआर प्लानिंग गुरुज और विक्रम वाधवा शामिल हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, रिभव ऋषि, सुखविंदर सिंह अबरोल और विक्रम वाधवा की भूमिका सबसे अहम रही। इस मामले में क्रेस्ट के तत्कालीन मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, हालांकि उनके खिलाफ अभी चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है। सीबीआई अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है। 2007 में बनी थी क्रेस्ट सोसायटी क्रेस्ट की स्थापना वर्ष 2007 में चंडीगढ़ प्रशासन ने विज्ञान और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए की थी। इस संस्था का काम शहर में विज्ञान, नई तकनीक और स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े प्रोजेक्ट चलाना था। लेकिन अब इसी सरकारी संस्था में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा होने के बाद सरकारी धन की निगरानी और कामकाज पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles