spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रेवाड़ी में एग्रो डिस्कॉम के खिलाफ बिजली कर्मचारी:11 से 3 दिन हड़ताल; 2 लेयर सुरक्षा घेरा; झज्जर रोड से सचिवालय तक प्रदर्शन




रेवाड़ी में बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। झज्जर रोड स्थित विद्युत सदन से सचिवालय तक पैदल मार्च किया। कर्मचारियों ने 11 जुलाई से 3 दिन तक हड़ताल पर रहने का ऐलान किया। कल से 10 जुलाई तक नियमित रूप से जनजागरण अभियान चलाने की भी घोषणा की। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली निगम को किसी भी सूरत में एग्रो डिस्कॉम जैसी निजी कंपनियों को नहीं सौंपने दिया जाएगा। मंगलवार को वकील प्रदर्शन के दौरान डीसी को ज्ञापन सौंपने के लिए जबरदस्ती सचिवालय को गेट खोलकर अंदर घुस गए थे। जिसे देखते हुए आज भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करने के साथ गेट के सामने बैरिकेड्स लगाकर दो लेयर सुरक्षा घेरा बनाया हुआ था। पूंजीपत्तियों के हाथों में खेल रही सरकार बुधवार सुबह बिजली कर्मचारी झज्जर रोड स्थित विद्युत सदन में एकत्रित हुए। वहां से बाजार से होते हुए पैदल सचिवालय तक पहुंचे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार पूंजीपत्तियों के इशारों पर काम कर रही है। कभी स्मार्ट मीटर तो कभी कोई और बहाना बनाकर सरकार बिजली निगम को एग्रो डिस्कॉम जैसी मुखौटा कंपनियों का सहारा लेकर पूंजीपत्तियों के हाथों में सौंपना चाह रही है। कर्मचारी सरकार को कभी भी उसके मकसद में सफल नहीं होने देंगे। नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल वक्ताओं ने कहा कि आज यह शुरूआत है। कल से 10 जुलाई तक प्रदेशभर में हर स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। 11 से 13 जुलाई तक तीन दिन बिजली कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। सरकार फिर भी नहीं मानी तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसके लिए पूरी तरह से सरकार जिम्मेदार होगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी बिजली निगम को एग्रो डिस्कॉम जैसी कंपनी को सौंपने के विरोध में किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। फोटो से जानिए सुरक्षा व्यवस्था नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल वक्ताओं ने कहा कि आज यह शुरूआत है। कल से 10 जुलाई तक प्रदेशभर में हर स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। 11 से 13 जुलाई तक तीन दिन बिजली कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। सरकार फिर भी नहीं मानी तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसके लिए पूरी तरह से सरकार जिम्मेदार होगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी बिजली निगम को एग्रो डिस्कॉम जैसी कंपनी को सौंपने के विरोध में किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles