spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

'मन की बात' वाले राजू से पठानकोट में लूटा मोबाइल:PM मोदी से प्रशंसा पा चुके दिव्यांग समाजसेवी ने रोते हुए पुलिस प्रशासन से की कार्रवाई की मांग




समाजसेवा के जज्बे से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान खींचने वाले और ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सराहना पा चुके दिव्यांग ई-रिक्शा चालक राजू के साथ पठानकोट के रेलवे रोड पर लूट हो गाई। सत्यम होटल और यूको बैंक के पास मंगलवार की देर रात एक स्कूटी सवार युवक ने राजू को धमका कर जबरन मोबाइल छीन लिया और रफूचक्कर हो गया। दो दिन पहले ही ई-रिक्शा की बैटरी चोरी होने के बाद अब मोबाइल छिन जाने से पीड़ित पूरी तरह टूट चुका हैं और रो-रोकर पुलिस से न्याय व अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों वाले फोन की बरामदगी की गुहार लगा रहा है। ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी कर चुके हैं राजू के कार्यों की तारीफ पीड़ित राजू पठानकोट में असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। कोरोना काल में उनकी इस निःस्वार्थ समाजसेवा की सराहना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने प्रसिद्ध रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कर चुके हैं। प्रधानमंत्री ने राजू से बातचीत कर उनके जज्बे को सराहा था। देर रात साढ़े 9 बजे लूटा मोबाइल राजू के अनुसार, वह सत्यम होटल के पास सड़क किनारे बैठा था। उसी दौरान एक काली स्कूटी पर एक युवक आया, जिसके पीछे एक महिला बैठी थी। युवक ने पहले राजू को धमकाया और मोबाइल देने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसने जेब से जबरन मोबाइल निकाला और तेजी से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद जब राजू ने दूसरे फोन से अपने नंबर पर कॉल की, तो मोबाइल बंद मिला। महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब, लगातार दूसरी चोरी से नाराज पीड़ित राजू ने बताया कि उनके फोन में पहचान पत्र, आवश्यक दस्तावेज और कई महत्वपूर्ण संपर्क नंबर मौजूद थे, जिससे अब उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दुख के साथ बताया कि दो दिन पहले ही अज्ञात चोरों ने उनकी ई-रिक्शा की बैटरी भी चोरी कर ली थी, जिसे उन्होंने लोगों की मदद से दोबारा लगवाया था। अब मोबाइल छीन जाने से उनका मनोबल पूरी तरह टूट गया है। पुलिस से फुटेज खंगालने और त्वरित कार्रवाई की मांग पीड़ित राजू मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराने जा रहे हैं और जांच में मदद के लिए मोबाइल का बिल व डिब्बा भी पुलिस को सौंपेंगे। राजू और स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान की जाए। मोबाइल जल्द से जल्द बरामद किया जाए और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि अपराधियों में कानून का खौफ बना रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles