spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हिसार में युवक पर जानलेवा हमला:पहले कार से मारी टक्कर, फिर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में घुसकर तेजधार हथियार से किए वार




हिसार शहर के सेक्टर 27-28 इंडस्ट्रियल एरिया में रंजिश के चलते एक युवक पर हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। शिव कॉलोनी निवासी विकास की बाइक में टक्कर मारकर अल्टो कार में सवार 4-5 युवकों ने गिरा दिया। जान बचाने के लिए भागे युवक का आरोपियों ने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पीछा किया और वहां घुसकर तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार विकास अपनी बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान अल्टो कार में आए हमलावरों ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक से गिरने के बाद विकास भागकर सेक्टर 27/28 स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के अंदर घुस गया। आरोपियों ने कार को सीधे प्लांट के गेट में घुसा दिया और अंदर पहुंचकर विकास को घेर लिया। तेजधार हथियार से किए वार बताया जा रहा है कि हमलावरों ने विकास के हाथ, पैर और सिर पर तेजधार हथियार से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच में मामला रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles