![]()
करनाल जिला के असन्ध में एक कपड़ा व्यापारी की दुकान से मुनिम द्वारा लाखों रुपए के गबन का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुकान में काम करने वाले मुनिम पर शक होने के बाद जब मालिक ने बिल, नकदी और सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो बड़े स्तर पर हेराफेरी का खुलासा हुआ। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। असंध निवासी शिकायतकर्ता धीरज छाबड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सफीदो रोड पर कैनरा बैंक के पास “छाबड़ा दाज एंड वरी” नाम से कपड़ों की दुकान है। उसने मार्च 2026 में अंकित निवासी गांव खांडा तहसील अलेवा जिला जींद को अपनी दुकान पर मुनिम के रूप में काम पर रखा था। जांच में सामने आया गबन का मामला
धीरज छाबड़ा के अनुसार 9 जुलाई को जब वह अपनी दुकान पर काम कर रहे थे, तब उन्हें मुनिम अंकित की गतिविधियों पर शक हुआ। इसके बाद उन्होंने दुकान के बिल, नकदी, सीसीटीवी फुटेज और अन्य रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की। जांच में सामने आया कि आरोपी ग्राहकों को बिना बिल के कपड़े देकर उनसे पैसे खुद रख रहा था। आगे की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने पिछले 3 से 4 महीनों में अपने बैंक खाते में काफी बड़ी रकम का लेन-देन किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने उसकी जानकारी के बिना दुकान के गल्ले से करीब 28 लाख रुपए निकाल लिए। पैसे मांगने पर दी धमकी
धीरज छाबड़ा ने बताया कि जब उन्होंने आरोपी अंकित से पैसे वापस मांगे, तो उसने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने अमानत में खयानत करते हुए भारी रकम का गबन किया है। वहीं पुलिस ने आज शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर लिया है। पीएसआई गुरतेज इस मामले में गहनता से जांच कर रहे है।
Source link
करनाल में मुनिम ने किया 28 लाख का गबन:सीसीटीवी, बिल और रिकॉर्ड जांच में खुलासा, पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी







