spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा में कॉलेज चेयरमैन के घर 18 राउंड फायरिंग, VIDEO:पहले पर्ची फेंकी, फिर गोलियां बरसाईं; रंगदारी की धमकी के बाद चंडीगढ़ में सिक्योरिटी मिल रखी




हरियाणा के कुरुक्षेत्र के लाडवा में 2 नकाबपोश बदमाशों ने कॉलेज चेयरमैन के घर 18 राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग से पहले बदमाशों ने पर्ची भी फेंकी। फायरिंग के वक्त घर पर परिवार मौजूद नहीं था। उस समय घर पर केवल उनका एक नौकर सो रहा था। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। मामले का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग करने वाले बदमाश नोनी राणा गैंग के बताए जा रहे हैं। दरअसल, कॉलेज चेयरमैन का परिवार चंडीगढ़ में रहता है और घर की देखरेख के लिए नौकर को रखा हुआ है। उन्हें कई बार रंगदारी के लिए फोन पर धमकियां मिल चुकी हैं। इसके चलते चंडीगढ़ में सिक्योरिटी भी मिली हुई है। घटना की सूचना पाकर DSP निर्मल सिंह, SHO गुरनाम सिंह और सीआईए की टीमें मौके पर पहुंची और सीसीटीवी को कब्जे में लिया। वहीं, एसएचओ का कहना है कि मामला रंगदारी से जुड़ा लग रहा है। पुलिस ने घर में रह रहे कर्मी की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पर्ची फेंकने और गोलीबारी के PHOTOS… पहले जानिए वीडियो में क्या दिख रहा… अब सिलसिलेवार जानिए क्या है मामला… रंगदारी का लग रहा मामला- SHO
SHO लाडवा गुरनाम सिंह ने बताया कि पुलिस रंगदारी के एंगल से अपनी जांच कर रही है। रजनीश बंसल को पंचकूला-चंडीगढ़ में सिक्योरिटी मिली हुई है। पिछले साल उनको कई बार रंगदारी देने के लिए धमकी भरे कॉल आए थे। उसके बाद उनको सुरक्षा मुहैया करवाई गई थी। हालांकि, लाडवा में उनके पास सुरक्षा नहीं थी। हिमाचल में है रजनीश बंसल का कॉलेज बता दें कि हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस (HGPI) के चेयरमैन रजनीश बंसल है। ये इंस्टीट्यूट हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में काला-अंब में स्थित है। यहां इंजीनियरिंग, नर्सिंग, फार्मेसी और कानून (लॉ) में डिग्री कोर्स होते हैं। ये ‘मां सरस्वती एजुकेशनल ट्रस्ट’ द्वारा संचालित है। इसके वाइस चेयरमैन रजनीश बंसल के भाई विकास बंसल है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles