spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Bathinda Tattoo Artist Controversy | Nihang Threatens Over Obscene Content


टैटू आर्टिस्ट रनबीर सिंह ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।

बठिंडा में टैटू बनाते समय बनाए जा रहे वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। निहंग मनप्रीत सिंह खालसा ने वीडियो जारी कर टैटू आर्टिस्ट को सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट पोस्ट न करने की सख्त चेतावनी दी है।

.

उन्होंने कहा कि शरीर के निजी अंगों पर टैटू बनाते हुए वीडियो सार्वजनिक करने से बच्चों और युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि निजी अंगों पर बनवाए गए टैटू कई बार शादी के बाद वैवाहिक जीवन में विवाद और परिवार टूटने की वजह बनते हैं।

खालसा ने टैटू आर्टिस्ट रनबीर सिंह को चेतावनी देते हुए कहा- वह इस तरह के वीडियो पोस्ट न करे और पहले जो पोस्ट किए गए हैं, उन वीडियो को हटा दे। हालांकि आर्टिस्ट पर कोई असर नहीं पड़ा और उसके इंस्टाग्राम ‘K4u टैटूज’ पर अभी भी ऐसे वीडियो पड़े हैं।

इधर, विवादों में घिरे टैटू आर्टिस्ट रनबीर सिंह ने कहा कि वह पिछले 6 साल से लाइसेंस के साथ प्रोफेशनल तरीके से काम कर रहा है। टैटू ग्राहक की मांग पर बनाए जाते हैं और वीडियो भी उनकी सहमति से रिकॉर्ड व सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाते हैं, ताकि संभावित ग्राहकों तक उनके काम की जानकारी पहुंच सके।

टैटू आर्टिस्ट ने यह पीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इन वीडियो को लेकर निहंग मनप्रीत सिंह खालसा ने कहा कि इन से लड़कियों के परिवार टूट जाते हैं।

टैटू आर्टिस्ट ने यह पीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इन वीडियो को लेकर निहंग मनप्रीत सिंह खालसा ने कहा कि इन से लड़कियों के परिवार टूट जाते हैं।

निहंग की टैटू आर्टिस्ट को चेतावनी, जानिए क्या कहा…

  • अश्लील कंटेंट सोशल मीडिया पर न डाले: निहंग मनप्रीत सिंह खालसा ने वीडियो जारी करके टैटू आर्टिस्ट को सख्त चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर किसी तरह का अश्लील कंटेंट न डाले। उनका कहना है कि वह अगर लड़कियों के प्राइवेट पार्ट पर टैटू बना रहा है तो बनाए, लेकिन उसे सोशल मीडिया पर न डाले।
  • अश्लील वीडियो से बच्चे खराब होते हैं: मनप्रीत सिंह खालसा ने कहा कि इस तरह के वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं, जिन्हें देखकर बच्चे गलत दिशा में चले जाएंगे। उनका कहना है कि टैटू आर्टिस्ट के पेज पर लड़कियों के शरीर के हिस्से को नंगा करके दिखाया गया है और फिर वहां पर टैटू बना रहे हैं।
  • परिवार तोड़ेंगे ये टैटू: मनप्रीत सिंह खालसा ने कहा कि जो लड़कियां इस तरह अपने प्राइवेट पार्ट पर टैटू बना रही हैं, वे किसको दिखाने के लिए बना रही हैं। उनका कहना है कि ऐसी जगह पर परिवार के लोग या रिश्तेदार उस टैटू को नहीं देखते हैं। यही टैटू शादी के बाद जब मिटते नहीं हैं, तो लड़कियों के परिवार टूट जाते हैं। मनप्रीत सिंह खालसा का कहना है कि परिवार टूटने के ऐसे कई मामले सामने आते हैं।
  • बीमारियों को न्योता: मनप्रीत सिंह खालसा ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि शरीर पर पहले तो ऐसे टैटू न बनवाएं, जो सीधे तौर पर कैंसर जैसी बीमारी को न्योता देते हैं। उन्होंने कहा कि लड़कियां कम से कम अपने शरीर के ऐसे हिस्से पर टैटू न बनवाएं, जहां उन्हें अपने शरीर के कपड़े हटाने पड़ें।
  • बाज नहीं आए तो फिर करेंगे रेड: मनप्रीत सिंह खालसा का कहना है कि उन्होंने जब सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो देखे थे, तो उन्होंने टैटू आर्टिस्ट से बात की, लेकिन वह नहीं माना और अपनी अकड़ दिखाने लगा। उसके बाद उन्होंने एसएसपी बठिंडा को भी इस संबंध में शिकायत दी। उसके बाद टैटू आर्टिस्ट के परिवार ने आकर कहा कि वह अब ऐसा नहीं करेगा। टैटू आर्टिस्ट ने भी इस संबंध में माफी मांगी। उन्होंने कहा कि अगर अब भी बाज नहीं आया तो वे फिर से रेड करेंगे। उन्होंने कहा कि बठिंडा ही नहीं बल्कि चंडीगढ़ व अन्य शहरों में भी ऐसे आर्टिस्ट हुए जो सोशल मीडिया पर इस तरह वीडियो पोस्ट करेंगे, तो उनके खिलाफ भी मामला उठाया जाएगा।
  • सोशल मीडिया पर अश्लीलता के खिलाफ मुहिम: मनप्रीत सिंह खालसा का कहना है कि सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने वालों के खिलाफ उन्होंने मुहिम शुरू की है। उनका कहना है कि वे पहले फेज में खुद समझाते हैं, अगर नहीं माने तो फिर पुलिस को शिकायत देकर उनका कंटेंट बंद करवाते हैं।
टैटू आर्टिस्ट रनबीर सिंह ने कहा कि वह कस्टमर की सहमति से ही वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं।

टैटू आर्टिस्ट रनबीर सिंह ने कहा कि वह कस्टमर की सहमति से ही वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं।

टैटू आर्टिस्ट के अपने तर्क, जानिए क्या कहा…

  • लाइसेंस लेकर काम कर रहा हूं: बठिंडा के टैटू आर्टिस्ट रनबीर सिंह ने कहा कि वह 6 साल से यह काम कर रहे हैं। उनके पास टैटू सेंटर चलाने का बाकायदा लाइसेंस है और वे सरकार को नियमित तौर पर टैक्स दे रहे हैं।
  • लेडी कस्टमर की डिमांड है: टैटू आर्टिस्ट ने कहा कि शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर टैटू बनवाने के लिए लेडी कस्टमर खुद डिमांड कर रही हैं। उनका कहना है कि जो लेडीज फैशन को अडॉप्ट करती हैं, वे इस तरह के टैटू बनवाती हैं। वे टैटू बनवाने में कंफर्ट रहती हैं।
  • हम प्रोफेशनली काम करते हैं: टैटू आर्टिस्ट ने कहा कि हम प्रोफेशनली काम करते हैं। जो लेडी कस्टमर ऐसे टैटू बनवाती हैं, उनके साथ हमारे लोग ऐसी कोई एक्टिविटी नहीं करते, जिससे वे अनकंफर्ट हों।
  • सहमति से वीडियो बनाते हैं: रनबीर सिंह ने कहा कि जब वे कस्टमर को टैटू बनाते हैं, तो वीडियो बनाने के लिए उनसे सहमति लेते हैं। यही नहीं, सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए भी उनसे सहमति लेते हैं। जब वे इसके लिए तैयार होती हैं, तभी वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं।
  • बिजनेस प्रमोशन का जरिया है: टैटू आर्टिस्ट रनबीर सिंह ने कहा कि कई लेडीज हैं, जो कि चेस्ट, बैक, लेग्स या अन्य हिस्सों पर टैटू बनवाना चाहती हैं, लेकिन उन्हें ऐसे टैटू आर्टिस्ट नहीं मिलते। उनकी वीडियो देखकर कस्टमर उनके पास आते हैं। उनका कहना है कि यह बिजनेस प्रमोशन के लिए किया जाता है ताकि लोगों को पता चल सके।
निहंग भाई मनप्रीत सिंह खालसा ने वीडियो जारी कर कहा कि अगर अब भी टैटू आर्टिस्ट ने वीडियो नहीं आए, तो वह फिर से रेड करेंगे।

निहंग भाई मनप्रीत सिंह खालसा ने वीडियो जारी कर कहा कि अगर अब भी टैटू आर्टिस्ट ने वीडियो नहीं आए, तो वह फिर से रेड करेंगे।

***********

ये खबर भी पढ़ें:

निहंग ने पंजाबी मेकअप आर्टिस्ट को धमकाया: बोला- तेरे कारण लड़के गे बन रहे; मेड संधू ने कहा- मुझे परमात्मा ने ऐसा बनाया

पंजाब के चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मधू सूदन उर्फ मेड संधू एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार विवाद की वजह सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक ऑडियो-वीडियो क्लिप है, जिसमें निहंग जत्थेदार मनप्रीत सिंह खालसा और मेड संधू के बीच मोबाइल फोन पर हुई बातचीत सुनाई दे रही है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles