spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फतेहाबाद में शराब पीने से रोकने पर व्यक्ति पर हमला:पड़ोसी ने डंडे से किए हाथ-पैर व गर्दन पर वार; केस दर्ज




फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के गांव बुर्ज में शराब पीने से मना करना एक किसान को भारी पड़ गया। पड़ोसी ने कथित रूप से लकड़ी का बिंडा (डंडा) छीनकर उस पर हमला कर दिया। घायल किसान को पहले रतिया के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में अग्रोहा रेफर किया गया। बाद में परिजनों ने उसे फतेहाबाद के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। रतिया सदर थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खेत जाने के लिए निकला था घर से पुलिस को दिए बयान में गांव बुर्ज निवासी 53 वर्षीय श्यामचंद ने बताया कि वह खेती-बाड़ी करता है। 25 जुलाई की रात करीब 10 बजे वह खेत जाने के लिए घर से लकड़ी का बिंडा लेकर निकला था। घर के पास गली में पड़ोसी रणजीत सिंह शराब पी रहा था। उसने रणजीत को शराब पीने से मना किया और खेत की ओर चल पड़ा। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर रणजीत सिंह ने रास्ते में उसे रोक लिया। उसके हाथ से लकड़ी का बिंडा छीनकर पहले गर्दन पर वार किया। इसके बाद बाजू और पैर पर भी लगातार हमले किए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे छुड़वाया। पीड़ित का आरोप है कि जाते समय आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। सदर थाना रतिया प्रभारी शीशपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles