![]()
पंचकूला के दहेज उत्पीड़न केस में ससुर का नाम शामिल नहीं करने पर मंत्री कृष्णलाल पंवार ने 20 जुलाई को महिला थाना की SHO और ASI को सस्पेंड के आदेश दिए। लेकिन पुलिस विभाग ने दोनों ही पुलिस अफसरों को अभी तक सस्पेंड नहीं किया। पुलिस विभाग इस केस में पहले जांच करने की बात कह रहा है। 20 जुलाई को ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग के दौरान पंचकूला के सेक्टर-15 निवासी मनीषा ने मंत्री कृष्णलाल पंवार के सामने अपनी शिकायत रखी थी। जिस पर मंत्री ने तुंरत SHO और ASI को सस्पेंड करने को कहा। बैठक के दौरान DCP अदिति ने पहले मामले की जांच पूरी होने और उसके बाद सस्पेंशन कार्रवाई करने का आग्रह किया। हालांकि, मंत्री ने साफ कहा कि संबंधित अधिकारियों को कानून का पाठ पढ़ाना जरूरी है। अब मंत्री के आदेशों के बावजूद पुलिस विभाग महिला थाना SHO-ASI को सस्पेंड करने की बजाए विभागीय जांच में जुटा हुआ है। जानिए, SHO-ASI के सस्पेंशन सिफारिश की वजह ग्रीवेंस कमेटी मीटिंग में पीड़िता ने बताई थी पूरी कहानी पीड़िता बोली- मंत्री की नहीं सुन रहे, हमारी कहां सुनेंगे पंचकूला निवासी पीड़िता मनीषा ने कहा कि 7 दिन बाद भी सस्पेंड के ऑर्डर जारी होने की बजाए महिला थाना SHO और ASI को बचाने के प्रयास में जांच की बात कही जा रही है। मंत्री के आदेशों को नहीं मानने वाले अधिकारी हमारी कहां से सुनेंगे। उधर, पिता सुरेश कुमार के अनुसार अधिकारियों ने अगर सुनवाई की होती तो वे ग्रीवेंस कमेटी तक बात नहीं जाती। वे अगली मीटिंग में फिर से मंत्री के समक्ष पेश होंगे।
Source link
हरियाणा- मंत्री के ऑर्डर पर भी लेडी SHO-ASI सस्पेंड नहीं:पुलिस बोली-पहले जांच करेंगे, पीड़िता बोली-देख लो मेरी कितनी सुनते होंगे, मंत्री बोले-DC से जवाब लूंगा







