spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Moga Punjab 6.50 Lakh Saplings Planting Drive for Guru Ravidas Jayanti



पंजाब सरकार के निर्देशों पर श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित एक विशेष पौधारोपण अभियान मोगा जिले में चलाया जा रहा है। इस मानसून सीजन में जिले में कुल 6.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे। मोगा के डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने इस अभियान की तैय

.

डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने स्थानीय मीटिंग हॉल में बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) जसपिंदर सिंह, ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

सेतिया ने बताया कि अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) को इस अभियान का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने शिक्षा, वन और ग्रामीण विकास विभागों को आपसी तालमेल से पौधारोपण अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।

डिप्टी कमिश्नर ने जोर दिया कि जिला प्रशासन मोगा, संबंधित विभागों के सहयोग से इस विशेष हरियाली अभियान को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। उन्होंने अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने के आदेश दिए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles