![]()
सिरसा जिले में सीआईए ऐलनाबाद की टीम ने ने एक युवक को 490 नशीली गोलियों और कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद नशीली दवाइयों सहित आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए औषधि नियंत्रक विभाग को सौंप दिया है। एसपी दीपक सहारन के निर्देश पर सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जेजे कॉलोनी क्षेत्र में दबिश दी, जहां एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा मिला। नशीली दवाइयों को बेचने की फिराक में था तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 400 नशीली गोलियां और 90 कैप्सूल बरामद हुए। गिरफ्तार युवक की पहचान जेजे कॉलोनी, सिरसा निवासी हरप्रीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इन नशीली दवाइयों को बेचने की फिराक में था। सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने आरोपी और बरामद नशीली दवाइयों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए औषधि नियंत्रक विभाग के अधिकारी डीसीओ केशव वशिष्ठ को सौंप दिया। पुलिस कर रही मामले की जांच पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी तक यह खेप किस माध्यम से पहुंची और इस धंधे में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Source link
सिरसा में नशा तस्कर गिरफ्तार:490 नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद, बेचने की फिराक में था







