spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ के सेक्टर-25 में पेट्रोल बम से हमला:6 बदमाशों ने घर पर फेंकी जलती बोतल, फर्से से स्कूटर तोड़ा; मलोया में भी गाड़ियां क्षतिग्रस्त




चंडीगढ़ में सेक्टर-25 में छह हथियारबंद युवकों ने एक मकान पर कथित तौर पर पेट्रोल बम फेंककर हमला कर दिया। आरोपियों ने घर के बाहर खड़े स्कूटर पर फर्से से ताबड़तोड़ वार किए और उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। वारदात का पूरा घटनाक्रम पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि, पड़ोसियों की सूझबूझ से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद आरोपी मलोया पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क किनारे खड़ी 3-4 गाड़ियों में बेसबॉल के डंडों से तोड़फोड़ की। पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से वारदात में शामिल सभी छह आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। CCTV में कैद हुआ खौफनाक हमला पुलिस जांच के अनुसार, शनिवार तड़के करीब 3:15 बजे छह युवक सेक्टर-25 स्थित एक मकान के बाहर पहुंचे। इनमें से एक आरोपी के हाथ में तेजधार फर्सा था। उसने घर के बाहर खड़े स्कूटर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी दौरान दूसरे आरोपी ने कांच की बोतल में पेट्रोल भरकर उसमें आग लगाई और उसे घर की ओर फेंक दिया। बोतल के टकराते ही आग की लपटें उठने लगीं। अचानक हुए इस हमले से आसपास के लोग सहम गए। पड़ोसियों ने तुरंत आग बुझाई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। सेक्टर-25 के बाद मलोया में भी की तोड़फोड़ सेक्टर-25 में हमला करने के बाद आरोपी मलोया की ओर निकल गए। यहां उन्होंने सड़क किनारे खड़ी 3-4 गाड़ियों पर बेसबॉल के डंडों से हमला कर उनके शीशे तोड़ दिए। एक ही रात में दो इलाकों में हुई इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान प्रिंस, ध्रुव, शुभम, अंकुश, अर्शदीप और एक नाबानिक के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी चंडीगढ़ के डड्डू माजरा इलाके के रहने वाले हैं। इनमें से कई आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुरानी रंजिश में हमले का शक पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया। आरोपियों का पीड़ित पक्ष के साथ पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में उन्होंने सेक्टर-25 स्थित मकान पर हमला किया और बाद में मलोया में भी वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात के पीछे कोई और व्यक्ति या मास्टरमाइंड तो शामिल नहीं था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles