spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

समालखा के खेतों में दिखा तेंदुए जैसा जानवर:वन विभाग ने जंगली बिल्ली होने की संभावना जताई, बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें




पानीपत जिले के समालखा खंड के नामुंडा गांव में गन्ने के खेतों में तेंदुआ जैसे दिखने वाले एक जंगली जानवर को देखे जाने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस, समालखा थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। ग्रामीण राजेंद्र, अंकुर और राजेश ने बताया कि उन्होंने गन्ने के खेतों में 2 से 3 फुट लंबे तेंदुआ जैसे जानवर को एक खेत से दूसरे खेत में छलांग लगाते हुए देखा। ग्रामीणों के अनुसार, ऐसा ही एक जानवर 2-3 दिन पहले भी दिखाई दिया था। राजेंद्र ने बताया कि उनके भाई ने खेत में खाद डालते समय इस जानवर को देखा था। खाद डालने गए किसान ने देखा जानवर मांडी गांव निवासी किसान बिजेंद्र ने बताया कि गन्ने का खेत उनका है, लेकिन उन्होंने आज तक वहां ऐसा कोई जानवर नहीं देखा। घटना की सूचना तुरंत डायल-112 पर दी गई थी। वन विभाग के अधिकारी सचिन त्यागी ने जानकारी दी कि उन्हें तेंदुआ जैसे जानवर की सूचना मिली थी। हालांकि, मौके पर जांच के दौरान तेंदुए के कोई पदचिह्न या अन्य साक्ष्य नहीं मिले। टीम को एक जंगली बिल्ली दिखाई दी, जिसका वीडियो भी बनाया गया है। वन अधिकारी बोले-जंगली जानवर के दिखाई देने पर तुरंत सूचना दे त्यागी ने स्पष्ट किया कि जंगली बिल्ली का आकार सामान्य बिल्ली से बड़ा होता है, जिससे लोगों को भ्रम हो सकता है। वन विभाग ने आसपास के क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई संदिग्ध जंगली जानवर नहीं मिला। विभाग ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी जंगली जानवर के दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचना देने की अपील की है। विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में सतर्कता बरत रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles