spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ में ट्यूटर ने अपने ही स्टूडेंट से संबंध बनाए:समझाने पर बोली- तलाक दे दूंगी; परेशान पति ने फंदा लगा सुसाइड किया




चंडीगढ़ में 32 साल की लेडी ट्यूटर के अपने ही 20 साल के स्टूडेंट से अफेयर का पता चलने पर पति ने सुसाइड कर लिया। परिवार ने पत्नी को समझाने की खूब कोशिश की लेकिन उसने कहा कि वह स्टूडेंट को नहीं छोड़ेगी और पति को तलाक दे देगी। इसका वीडियो भी सामने आया है। ज्यादा समझाने पर नाराज होकर वह बेटी को लेकर मायके चली गई। जिसके बाद पति ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके स्टूडेंट प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अब मृतक के परिजनों, पत्नी और स्टूडेंट से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 8 साल पहले शादी, 6 साल की बेटी, ट्यूशन पढ़ाती थी पत्नी
चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक 33 साल का मोनू पत्नी के साथ मौलीजागरां के मौली कॉम्पलेक्स में रहता था। 8 साल पहले उसकी शादी कोमल से हुई थी। जिसके बाद दोनों के एक बेटी पैदा हुई, जिसकी उम्र अब 6 साल है। उसकी पत्नी कोमल घर में ट्यूशन पढ़ाने का काम करती थी। उसके पास कई स्टूडेंट्स पढ़ाई करने के लिए आते थे। 20 साल के स्टूडेंट के साथ अवैध संबंध बने
मोनू के भाई कपिल ने बताया कि 7 हफ्ते पहले परिवार को पता चला कि कोमल के अपने ही 20 साल के स्टूडेंट के साथ अवैध संबंध हैं। सन्नी नाम का स्टूडेंट ट्यूशन पढ़ने के लिए घर आता था। जब दोनों अकेले होते तो उनके बीच नजदीकियां बढ़ गईं और अवैध संबंध बन गए। समझाने की कोशिश की तो तलाक की धमकी दी
कपिल ने आगे बताया कि मामला सामने आने के बाद परिवार ने कोमल को समझाने की कोशिश की। उसे बताया कि उसका पति है, 6 साल की बेटी है, अगर वह अपने से छोटी उम्र के स्टूडेंट से अवैध संबंध रखेगी तो परिवार बर्बाद हो जाएगा। मगर, पत्नी नहीं मानी और उसने कहा कि वह स्टूडेंट से संबंध नहीं तोड़ेगी, चाहे इसके लिए उसे अपने पति को तलाक ही क्यों न देना पड़े। इस दौरान कई बार बातचीत भी हुई लेकिन रिश्ता नहीं बच सका। नाराज होकर बेटी-सामान लेकर मायके गई पत्नी
कपिल के मुताबिक बार-बार समझाने से पत्नी नाराज हो गई। इसके बाद वह एक हफ्ते पहले 6 साल की बेटी को लेकर अपने मायके चली गई। वह अपना सामान भी साथ ले गई। जब पति मोनू को इसका पता चला तो वह मानसिक तनाव में रहने लगा। उसका एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह परिजनों के सामने रोता हुआ नजर आ रहा है। छोटा भाई घर लौटा तो फंदे से लटक रहा था
परिजनों के मुताबिक 22 जुलाई की शाम करीब 4 बजे मोनू का छोटा भाई कपिल काम से घर लौटा। वह घर की दूसरी मंजिल पर गया तो देखा कि उसका बड़ा भाई मोनू को कमरे में लगे पंखे से फंदे पर लटका हुआ है। उसने तुरंत शोर मचाया। इसके बाद परिजन उसे तुरंत सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल, पंचकूला ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के बाद पत्नी और युवक पर केस
पोस्टमॉर्टम के बाद और प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मौलीजागरां थाना पुलिस ने मृतक के भाई कपिल की शिकायत पर पत्नी कोमल और उसके प्रेमी सन्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों और सबूतों की जांच जारी है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले से जुड़े 2 VIDEO में क्या दिख रहा
एक वीडियो में मोनू का भाई उसकी पत्नी कोमल से बात कर रहा है। वह कोमल से पूछता है कि सन्नी के साथ ही रहना है तो कोमल जवाब देती है, “हां, मुझे सनी के साथ ही रहना है।” फिर वह पूछता है कि तलाक देना है? इस पर पत्नी कहती है, “तलाक देना है।” इस पर मोनू का भाई कहता है, “तलाक तो पहले ही बता देती कि उसके साथ रहना है।” इस पर मोनू पीछे से कहता है, “3 साल से इसका यही ड्रामा चल रहा है।” वहीं, दूसरे वीडियो में मोनू एक बेड पर बैठा हुआ है और पास में कुर्सी पर उसका भाई बैठा हुआ है। पत्नी के मायके जाने के बाद वह काफी परेशान और रोता हुआ दिखाई दे रहा है। कभी वह रोते हुए बेड पर लेट जाता है तो कभी उठकर बैठ जाता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles