![]()
सिरसा जिले में रानियां के जीवननगर रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने ई-बाइक की दुकान में टक्कर मार दी। यह दुर्घटना रानिया के सोसाइटी बस स्टैंड के ठीक सामने हुई। हादसे में दुकान के बाहर खड़ी चार स्कूटी और दुकान का शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, कार ड्राइवर की पहचान बलजीत सिंह के रूप में हुई है, जो नकोड़ा गांव का निवासी है। बताया जा रहा है कि बलजीत सिंह एक मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में अपनी कार से नियंत्रण खो बैठा और कार ई-बाइक की दुकान में जा घुसी। दुकानदार को हुआ हजारों का नुकसान गांव कुस्ससर निवासी दुकान मालिक नरेंद्र ने बताया कि इस घटना में उन्हें हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। उनकी चार स्कूटी और दुकान का शीशा टूट गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार काफी तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख पाया। लोगों ने यह भी कहा कि अगर कार दुकान में नहीं घुसती तो कई अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो सकते थे या उनकी जान भी जा सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही रानिया संबंधित थाने से डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
Source link
रानियां में तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी:बाइक को बचाने के प्रयास में हुई बेकाबू, चार स्कूटी और शॉप का शीशा टूटा







