spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में पुलिस कमिश्नर ने SHO सस्पेंड किया:काम में लापरवाही का आरोप, पुलिस लाइन भेजा; जांच के दायरे में व्हीकल कमेटी




लुधियाना में पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने शनिवार को सराभा नगर थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर विजय कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। उन पर विभागीय काम में कथित लापरवाही और सौंपी गई जिम्मेदारियों को सही तरीके से नहीं निभाने के आरोप हैं। पुलिस कमिश्नर की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इंस्पेक्टर विजय कुमार नियमित विभागीय कार्यों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसके अलावा वह विभाग की व्हीकल डिस्पोजल कमेटी का भी हिस्सा थे। आरोप है कि समिति से जुड़े कामों में भी उन्होंने अपेक्षित गंभीरता और जिम्मेदारी नहीं दिखाई। इसी वजह से उनके खिलाफ यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। सस्पेंशन के बाद इंस्पेक्टर विजय कुमार को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। पुलिस कमिश्नर ने संकेत दिए हैं कि उनके खिलाफ आगे भी विभागीय कार्रवाई हो सकती है। साथ ही जल्द ही उनका तबादला लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट से बाहर भी किया जा सकता है। उप्पल को नया एसएचओ लगाया वहीं, सराभा नगर थाना का नया एसएचओ इंस्पेक्टर वरिंदरपाल सिंह उप्पल को बनाया गया है। उन्होंने शनिवार दोपहर अपना कार्यभार संभाल लिया। पुलिस कमिश्नरेट को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में थाने की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी और जवाबदेह होगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles