spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हाथ में मशाल लेकर गुरुग्राम की सड़कों पर उतरे कांग्रेसी:केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को बताया विपक्ष-छात्रों की जीत, केंद्र के खिलाफ नारेबाजी




केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद, गुरुग्राम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एक मशाल जुलूस निकाला। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को उन्होंने विपक्षी दलों और छात्र संगठनों ने लाखों युवाओं के संघर्ष की जीत बताया। यह प्रदर्शन गुरुग्राम में कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर सोहना चौक तक पहुंचा। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा हाथों में जलती हुई मशालें लिए हुए थे। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया। प्रदर्शनकारियों ने की पेपर लीक के दोषियों पर कार्रवाई की मांग प्रदर्शनकारियों ने इस घटना को केवल एक मंत्री का इस्तीफा नहीं, बल्कि लाखों छात्रों और युवाओं के धैर्य और संघर्ष की जीत बताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि केवल इस्तीफे से बात नहीं बनेगी, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के खिलाफ जनता का आक्रोश इस प्रदर्शन में दिखा। कांग्रेस कार्यालय से सोहना चौक तक निकाले गए इस जुलूस ने शहर का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जुलूस सोहना चौक पहुंचकर समाप्त हुआ, जहां सभी प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और छात्रों के साथ चट्टान की तरह खड़े रहने का वादा किया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles