spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

आयकर रिटर्न के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दंपती को फर्जी टैक्स रसीदें देने का आरोप; नकद देते थे राशि, केस दर्ज




लुधियाना में आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। थाना दुगरी पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ फर्जी टैक्स रसीदें देकर धोखा देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता सुरिंदर सिंह, निवासी मकान नंबर-81, फेज-1, अर्बन एस्टेट ने बताया कि वह और उनकी पत्नी राजवंत कौर पिछले कई वर्षों से अपना वार्षिक आयकर रिटर्न आरोपी के माध्यम से भरवाते थे। हर वर्ष आरोपी को देते नकद टैक्स की राशि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आयकर रिटर्न भरने के लिए हर वर्ष आरोपी को नकद टैक्स की राशि दी जाती थी, ताकि वह संबंधित विभाग में टैक्स जमा कर रिटर्न दाखिल कर सके। आरोप है कि आरोपी ने टैक्स जमा करने के बजाय फर्जी टैक्स जमा रसीदें तैयार कर उन्हें सौंप दीं और इस तरह उनके साथ धोखाधड़ी की। कोट मंगल सिंह नगर का रहने वाला है आरोपी मामले की शिकायत पीजीडी नंबर 706447 (सिस्टम नंबर 705819) दिनांक 22 नवंबर 2025 के आधार पर जांच की गई। जांच के दौरान आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोपी की पहचान प्रदीप सिंह, निवासी मकान नंबर 9040/2-ए, गली नंबर-37, कोट मंगल सिंह, लुधियाना के रूप में हुई है। थाना दुगरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2) और 318(4) के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी ने इसी तरह किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी धोखाधड़ी की है या नहीं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles