spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब- 100KM की स्पीड में कार ने देवरानी-जेठानी को रौंदा:200 मीटर तक घसीटा, सिर फटने से दोनों की मौत; एक्टिवा के परखच्चे उड़े




फरीदकोट में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने एक्टिवा सवार देवरानी-जेठानी को कुचल दिया। दोनों महिलाएं घर से 300 मीटर दूर नहर किनारे लगे नलकूप से पीने का पानी लेकर लौट रहीं थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार ड्राइवर ने करीब 100 किमी/घंटे की रफ्तार से दोनों को टक्कर मारकर लगभग 200 मीटर तक घसीटता ले गया। जिससे उनके सिर सड़क पर घिसटते रहे। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे के PHOTOS… जानिए पूरा मामला… पानी लेने निकलीं, रास्ते में हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, शहीद बलविंदर सिंह नगर निवासी संजना (43) और पूजा (49) शुक्रवार सुबह रोजाना की तरह एक्टिवा पर कैनियां लेकर नहर किनारे लगे नलकूप से पीने का पानी भरकर ला रहीं थीं। दोनों रिश्ते में देवरानी-जेठानी थीं। 3 कैनियों में 60 लीटर पानी ला रहीं, स्विफ्ट कार ने रौंदा परिजनों के अनुसार, दोनों महिलाएं स्कूटी पर तीन कैनियों में करीब 60 लीटर पानी लेकर लौट रही थीं। इसी दौरान दोनों महिलाएं जब जहाज ग्राउंड के पास पहुंचीं, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट कार ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार एक्टिवा समेत दोनों महिलाओं को कई मीटर तक घसीटती चली गई। अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों ने तोड़ा दम हादसे में दोनों महिलाओं के सिर पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद स्विफ्ट कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों वाहनों को कब्जे में लिया और फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी। एक की बेटी कनाडा में, दोनों के पति किराना स्टोर चलाते मृतक पूजा की बेटी कनाडा में पीआर लेकर सेटल है, जबकि बेटा यहां 12वीं कक्षा में पढ़ता है। वहीं संजना के परिवार में 14 साल का बेटा और 11 साल की बेटी हैं। दोनों महिलाओं के पति एक ही मकान के नीचे साथ मिलकर किराना स्टोर चलाते हैं। हादसे के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रिश्तेदार बोले- रोज इसी रास्ते से पानी लेने जाती थीं रिश्तेदार विक्की और पार्षद जतिंदर कुमार ने बताया कि दोनों महिलाएं रोजाना इसी नलकूप से पीने का पानी भरने जाती थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी और टक्कर के बाद ड्राइवर महिलाओं को काफी दूर तक घसीटता ले गया। परिजनों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। DSP बोले- ओवरस्पीड के चलते हादसा, आरोपी पर केस दर्ज डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि हादसे के बाद फरार हुए कार ड्राइवर गांव पिंडी बलोचा निवासी रविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने एक्टिवा को पीछे से टक्कर मारी और महिलाओं को कुछ दूरी तक घसीटती ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार ओवरस्पीड में थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles