spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोनीपत के हुड्डा पार्क में नशा करते 12 युवक पकड़े:पुलिस ने इलाज के लिए OST सेंटर में कराया भर्ती; काउंसलिंग भी कराई




सोनीपत जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुड्डा पार्क से 12 युवकों को पकड़ा है। इन सभी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल, सोनीपत के ओएसटी (Opioid Substitution Therapy) सेंटर में भर्ती कराया गया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त ममता सिंह और पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन नरेंद्र कादयान के मार्गदर्शन में की गई। थाना सेक्टर-27 पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कुछ युवक हुड्डा पार्क में खुलेआम नशा कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक सवित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी 12 युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने पकड़े गए युवकों की काउंसलिंग की और उन्हें नशे की लत से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से ओएसटी सेंटर में भर्ती करवाया। सेंटर में चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। समाज की मुख्यधारा से जोड़ना उद्देश्य पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने बताया कि सोनीपत पुलिस का उद्देश्य केवल नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना ही नहीं है, बल्कि नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को इलाज और पुनर्वास उपलब्ध कराकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी है। उन्होंने आमजन से अपील की, कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की लत से जूझ रहा है या नशीले पदार्थों की बिक्री संबंधी कोई जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गोपनीय सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। सोनीपत पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ भी कानूनी और सुधारात्मक कार्रवाई की जाती रहेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles