spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ में खेल का उपहार नशे पर प्रहार अभियान शुरू:प्रशासक कटारिया बोले- खेलों से जुड़ेगा युवा, तभी नशे से दूर होगा समाज




पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने राजभवन में “खेल का उपहार, नशे पर प्रहार” अभियान का शुभारंभ किया। कर्तव्यनिष्ठ और नशा मुक्ति चेतना संघ की ओर से शुरू किया गया यह अभियान दो महीने तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों के प्रति प्रेरित करना और जरूरतमंद बच्चों को खेल सामग्री उपलब्ध कराना है। राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए उन्हें खेलों से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान में हिस्सा लें और जरूरतमंद बच्चों को खेल सामग्री देकर उनकी मदद करें, ताकि पैसों की कमी के कारण किसी बच्चे का खेल का सपना अधूरा न रह जाए। 10 हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य अभियान के पहले चरण में 10 हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत उद्योगपतियों, व्यापारियों, डॉक्टरों, शिक्षकों, खिलाड़ियों, सामाजिक संस्थाओं और आम लोगों से सहयोग लिया जाएगा। उनसे क्रिकेट बैट, फुटबॉल, हॉकी स्टिक, बैडमिंटन रैकेट, खेल किट, जूते सहित अन्य खेल सामग्री दान करने की अपील की जाएगी। दान में प्राप्त खेल सामग्री जरूरतमंद और गरीब परिवारों के बच्चों को वितरित की जाएगी, ताकि वे खेलों से जुड़कर अपनी प्रतिभा निखार सकें और आगे बढ़ सकें। यह अभियान केवल चंडीगढ़ तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नशा मुक्ति चेतना संघ के सहयोग से इसे पंजाब के विभिन्न जिलों में भी चलाया जाएगा। इसके अलावा एकत्रित खेल सामग्री हिमाचल प्रदेश के दुर्गम और सीमावर्ती क्षेत्रों के जरूरतमंद बच्चों तक भी पहुंचाई जाएगी। केवल खेल सामग्री बांटने का अभियान नहीं कर्तव्यनिष्ठ अभियान के संयोजक संजीव राणा ने कहा कि यह केवल खेल सामग्री वितरित करने का अभियान नहीं, बल्कि युवाओं को नशे से दूर कर खेलों से जोड़ने की एक सार्थक पहल है। उन्होंने कहा कि यदि हर सक्षम व्यक्ति एक जरूरतमंद बच्चे को खेल सामग्री उपलब्ध कराए, तो हजारों बच्चों का भविष्य संवर सकता है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान से जुड़कर जरूरतमंद बच्चों का सहयोग करना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को खेलों के माध्यम से बेहतर भविष्य मिल सके। कार्यक्रम में कर्तव्यनिष्ठ अभियान के संयोजक संजीव राणा, डॉ. निधि चौधरी, डॉ. निशा, सुनीता सरोन, सीमा चौधरी सहित नशा मुक्ति चेतना संघ और कर्तव्यनिष्ठ अभियान से जुड़े कई पदाधिकारी और स्वयंसेवक मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles