spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चोरी के आरोपी ने थाने में फंदा लगा सुसाइड किया:पलवल में चादर का टुकड़ा फाड़कर सलाखों से लटका; परिजनों ने थाना घेरा, बोले-यातनाएं दीं




हरियाणा के पलवल में चोरी के आरोप में गिरफ्तार युवक की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। हवालात में उसका शव सलाखों से लटका मिला। पुलिस ने बताया- युवक को रात में सोने के लिए चादर दी थी। उसने उसका किनारा फाड़कर फंदा बनाया और लटककर सुसाइड कर लिया। उधर, युवक की मौत के बाद परिजनों ने थाना घेर लिया। कहा कि बेटे को पुलिस ने कस्टडी में काफी प्रताड़ित किया, जिसके कारण उसने ये कदम उठाया। उन्होंने मामले की न्यायिक जांच की मांग की। इसके बाद परिजनों ने थाने में ही पंचायत बुला ली और हवालात के सीसीटीवी फुटेज देखने की मांग की। पंचों ने स्वयं फुटेज देखी। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने आत्महत्या की है और ग्रामीणों को भी सीसीटीवी फुटेज दिखाई गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल पलवल भिजवा दिया। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… DSP बोले- न्यायिक जांच में सामने आए तथ्यों पर होगी कार्रवाई डीएसपी हथीन रतनदीप बाली ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, मृतक की मां की शिकायत पर न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles