![]()
हरियाणा के नारनौल शहर में निर्माण कार्य के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में मध्य प्रदेश निवासी एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही से मौत होने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर निवासी बिना कुशवाहा ने बताया कि वह अपने पति गणपत कुशवाहा और बच्चों के साथ पिछले छह वर्षों से नारनौल में किराये के मकान में रह रही है। पति-पत्नी दोनों मजदूरी का काम करते थे। उनका पति गणपत राजमिस्त्री था। यादव धर्मशाला के पीछे कर रहा था काम महिला ने बताया कि 22 जुलाई को वह अपने पति गणपत, अन्य मजदूरों और ठेकेदार सत्यनारायण के साथ यादव धर्मशाला के पीछे निर्माणाधीन भवन में चिनाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान सामान ऊपर पहुंचाने वाली मशीन को सरकाने के लिए कहा गया। मशीन में पहले से तकनीकी खराबी थी। गणपत आ गिरा जमीन पर गणपत मशीन को सरकाने का काम कर रहा था, तभी ठेकेदार ने मशीन का सपोर्ट खोल दिया। सपोर्ट हटते ही मशीन असंतुलित होकर नीचे गिर गई और उसके साथ गणपत भी जमीन पर आ गिरा। रास्ते में तोड़ा दम हादसे में गणपत को गंभीर चोटें आईं। साथी मजदूरों ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बाद में परिजन शव को लेकर नारनौल के सरकारी अस्पताल पहुंचे। ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि ठेकेदार की लापरवाही और गफलत के कारण यह हादसा हुआ। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Source link
नारनौल में निर्माणाधीन मकान से गिरने पर मिस्त्री की मौत:पत्नी ने ठेकेदार की लापरवाही को बताया जिम्मेदार, मध्यप्रदेश के छतरपुर का रहने वाला







