spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में चोरी:सर्जरी यूनिट से कर्मचारी ने चुराया ड्रेसिंग का सामान, मरीजों की हेल्प के लिए रखा था




लुधियाना के नामी दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMC) में एक कर्मचारी ने अस्पताल की सर्जरी यूनिट से ड्रेसिंग का सामान चोरी कर लिया। मामले का खुलासा होने के बाद अस्पताल के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस को दी गई शिकायत में डीएमसी अस्पताल के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर संजीव कुमार ने बताया कि वह अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी हैं। उन्होंने कहा कि 16 जुलाई को अस्पताल की सर्जरी यूनिट-IV में चोरी की घटना सामने आई थी। जांच में पता चला कि अस्पताल के ही एक कर्मचारी ने वहां से कीमती ड्रेसिंग सामग्री चोरी कर ली। इसके बाद प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। क्लीनर कम हेल्पर के पद पर तैनात था आरोपी थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने जिस आरोपी को नामजद किया है, उसकी पहचान निखिल के रूप में हुई है। आरोपी लुधियाना के हैबोवाल कलां स्थित राजेश नगर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, निखिल डीएमसी अस्पताल में कर्मचारी कोड-25266 के तहत क्लीनर कम हेल्पर के पद पर कार्यरत था। उसकी ड्यूटी सर्जरी यूनिट-IV में लगी हुई थी। पुलिस का आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। धारा 306 BNS के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज अस्पताल के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर संजीव कुमार के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने आरोपी निखिल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles