spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महेंद्रगढ़ यूनिवर्सिटी के कुलपति का कार्यकाल बढ़ा:प्रो. टंकेश्वर कुमार एक साल तक बने रहेंगे पद पर, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने दिया विस्तार




केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के कार्यकाल में एक वर्ष का विस्तार किया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि भारत की राष्ट्रपति एवं विश्वविद्यालय की विजिटर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम, 2009 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह स्वीकृति प्रदान की है। प्रो. टंकेश्वर कुमार का कार्यकाल 28 जुलाई, 2026 से एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया है अथवा नए कुलपति की नियुक्ति या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, को लेकर शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 20 जुलाई, 2026 को आदेश जारी किया गया है। उद्योग-अकादमिक सहयोग को नई दिशा प्रदान की प्रो. टंकेश्वर कुमार के नेतृत्व में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शिक्षण, अनुसंधान, नवाचार, अधोसंरचना विकास, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध संस्कृति के विकास तथा उद्योग-अकादमिक सहयोग को नई दिशा प्रदान की है। विश्वविद्यालय ने वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित करते हुए टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में पहली बार 1001-1200 रैंक बैंड में स्थान प्राप्त किया तथा हरियाणा के विश्वविद्यालयों में अग्रणी स्थान हासिल किया। इसी प्रकार, क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में भी विश्वविद्यालय ने पहली बार प्रवेश करते हुए 1001-1100 रैंक बैंड में स्थान बनाया। प्रो. टेंकेश्वर ने जताया केंद्र सरकार का आभार शोध गुणवत्ता के क्षेत्र में विश्वविद्यालय को ‘सिटेशन्स प्रति पेपर’ श्रेणी में देश के अग्रणी संस्थानों में स्थान प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त, टाइम्स हायर एजुकेशन इंटरडिसिप्लिनरी साइंस रैंकिंग 2026 में विश्वविद्यालय 301-350 रैंक बैंड में शामिल हुआ तथा आईआईआरएफ रैंकिंग में भी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के बीच अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कार्यकाल विस्तार के लिए भारत की राष्ट्रपति, शिक्षा मंत्रालय तथा विश्वविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सम्पूर्ण विश्वविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय आने वाले समय में उत्कृष्ट शिक्षण, उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान, नवाचार, वैश्विक प्रतिस्पर्धा तथा समाजोपयोगी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles