spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फतेहाबाद में युवक ने होटल में किया सुसाइड:किराए पर कमरा लेकर ठहरता था; फंदे से लटका मिला




फतेहाबाद के सिरसा रोड स्थित होटल इन में 25 वर्षीय एक युवक ने सुसाइड कर ली। युवक की पहचान भट्‌टू निवासी प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार प्रवीण रोजाना इस होटल में आता था और कमरा किराए पर लेकर दिन में रुकता था। इसके बाद शाम के समय वापस चला जाता था। मंगलवार को वह होटल के कमरे में फंदे पर लटका मिला, जिससे होटल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles