spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल के होटल में पुलिस की रेड:3 जोड़े आपत्निजनक हालत में पकड़े; करनाल-नरवाना से बुलाई गई थी लड़कियां




कैथल पुलिस ने करनाल बाइपास के पास स्थित एक होटल में छापेमारी कर कथित देह व्यापार के रैकेट का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल के अलग-अलग कमरों से तीन युवक और तीन युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इसके अलावा एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया गया। सभी सात लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस अपने साथ ले गई। प्रारंभिक जांच में होटल में देह व्यापार संचालित होने की बात सामने आई है। सिविल लाइन थाना पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि करनाल बाइपास स्थित फाइव स्टार नामक होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर होटल में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान कमरों की तलाशी में युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस को मौके से कंडोम के पैकेट और अन्य सामग्री भी बरामद हुई। बाहर से बुलवाई गई थीं युवतियां एसएचओ रमेश चंद्र के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवतियों को करनाल, नरवाना और अन्य स्थानों से बुलाया गया था। आरोप है कि होटल संचालक पैसों के बदले उनसे देह व्यापार करवा रहा था। ग्राहकों को होटल में बुलाकर उनके सामने युवतियों को पेश किया जाता था और वहीं सौदा तय किया जाता था। होटल संचालक पर भी होगी कार्रवाई पुलिस ने बताया कि मामले में होटल संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उसके खिलाफ अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने सहित संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। लोगों से पुलिस की अपील एसएचओ ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी स्थान पर इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही भवन और होटल संचालकों को चेतावनी दी गई है कि वे अपनी संपत्ति का उपयोग किसी भी गैरकानूनी गतिविधि के लिए न होने दें। ऐसा पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles