spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल डीसी ने शामगढ़ स्कूल का किया औचक निरीक्षण:मिड डे मील की गुणवत्ता परखी, छात्रों संग भोजन कर फीडबैक लिया




करनाल के डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने सोमवार को शामगढ़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिड डे मील योजना की गुणवत्ता और व्यवस्था का जायजा लिया। डीसी ने विद्यार्थियों के साथ पंक्ति में बैठकर मध्याह्न भोजन ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से भोजन के स्वाद, मात्रा और साफ-सफाई के बारे में बातचीत कर उनकी प्रतिक्रिया जानी। साथ ही उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और पढ़ाई के माहौल को लेकर भी छात्रों से सीधे संवाद किया। रजिस्टर और स्टॉक का किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान डीसी ने मिड डे मील से संबंधित स्टॉक रजिस्टर, राशन स्टॉक और सामग्री का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, आधारभूत सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं की भी जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्टाफ को दिए स्पष्ट निर्देश डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने प्रधानाचार्य और स्टाफ को कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। मिड डे मील समय पर और तय मेन्यू के अनुसार तैयार किया जाए तथा भोजन में पोषक तत्वों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर हो सके। विद्यार्थियों से किया संवाद डीसी ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन करते हुए उनकी पढ़ाई, खेल और अन्य गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली। बच्चों ने भोजन को स्वादिष्ट और पौष्टिक बताया। डीसी ने छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एडीसी डॉ. राहुल रईया भी उपस्थित रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles