spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी में आज कष्ट निवारण समिति की बैठक:मंत्री राजेश नागर सुनेंगे समस्याएं, 3 पुराने और 10 नए परिवाद रखे जाएंगे




भिवानी शहर के स्थानीय पंचायत भवन में 20 जुलाई को दोपहर एक बजे जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर करेंगे और बैठक में रखे जाने वाले परिवादों की सुनवाई करेंगे। इस दौरान परिवादों के समाधान के लिए मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश देंगे। बैठक में 13 परिवाद रखे जाएंगे
नगराधीश अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 13 परिवाद रखे जाएंगे। जिनमें तीन परिवाद पुराने और 10 परिवाद नए हैं। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक को लेकर डीसी साहिल गुप्ता द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles