![]()
लुधियाना के पॉश इलाके साउथ सिटी में आधी रात को अज्ञात हमलावरों ने एक मार्बल शोरूम के बाहर फायरिंग कर दी। निशाना स्पर्श कोठारी मार्बल्स के बाहर बना सिक्योरिटी गार्ड का केबिन था। गनीमत यह रही कि गोली लोहे के केबिन को चीरती हुई आर-पार निकल गई,वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर एक काले रंग की कार में सवार होकर फरार हो गए। पटाखों की आवाज समझी, चेक किया तो केबिन के आर-पार थी गोली जानकारी के अनुसार यह घटना 16 जुलाई की रात करीब 12:30 बजे (मिडनाइट) की है। गुरप्रीत सिंह जो स्पर्श कोठारी मार्बल्स (साउथ सिटी) में बतौर नाइट सिक्योरिटी गार्ड तैनात है, अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद था। गुरप्रीत ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि रात के सन्नाटे में उसे अचानक बाहर से पटाखों के चलने जैसी तेज आवाज सुनाई दी। शुरुआत में उसे लगा कि कोई पटाखे फोड़ रहा है, लेकिन जब उसने सतर्क होकर चेक किया तो यह पटाखों की नहीं बल्कि गोली चलने की आवाज थी। एक बुलेट उसके लोहे के बने सिक्योरिटी केबिन (पोस्ट) को काटते हुए दूसरी तरफ से आर-पार निकल चुकी थी। तेज रफ्तार में भागी काले रंग की कार गोलीबारी से दहशत में आए गार्ड ने जब हिम्मत कर के अपनी पोस्ट से बाहर मुख्य सड़क की तरफ देखा, तो उसे एक काले रंग की कार बेहद तेज रफ्तार से भागती हुई दिखाई दी। अंधेरा होने के कारण गार्ड कार का नंबर या उसमें बैठे लोगों की पहचान नहीं कर सका। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया। BNS और आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज इस गंभीर मामले में थाना पीएयू (PAU) की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने 18 जुलाई को गार्ड गुरप्रीत सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई (ASI) कंवलजीत सिंह कर रहे हैं।
Source link
लुधियाना साउथ सिटी में मार्बल शोरूम के बाहर फायरिंग:लोहे के सिक्योरिटी पोस्ट को चीर कर निकली बुलेट,काले रंग की कार में भागे हमलावर







