spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गैस रिफिलिंग का गोरखधंधा पकड़ा, सरकारी टीम पर हमला किया, 14 सिलेंडर बरामद किए



भास्कर न्यूज | लुधियाना थाना मोती नगर के अंतर्गत आने वाले विश्वकर्मा कॉलोनी इलाके में अवैध रूप से घरेलू और औद्योगिक सिलेंडरों से गैस ट्रांसफर करने के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। कार्रवाई करने पहुंची खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की सरकारी टीम पर हमला करने और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है। पुलिस ने मौके से 7 बड़े और 7 छोटे गैस सिलेंडर समेत रिफिलिंग उपकरण बरामद किए हैं। यह कार्रवाई सहायक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग (कॉरपोरेशन जोन-डी, सराभा नगर) के अधिकारी नितिन कालिया की शिकायत पर की गई है। शिकायत के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को मोती नगर इलाके में अवैध गैस रिफिलिंग की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद निरीक्षक मनिंदर पाल सिंह खुराना, जतिंदर कपिल, अजय कुमार सहित अन्य अधिकारियों की टीम ने मौके पर चंदन साहनी की दुकान पर छापेमारी की। जांच के दौरान दुकान में घरेलू और औद्योगिक सिलेंडरों से प्लास्टिक पाइप और नोजल के जरिए अवैध रूप से गैस ट्रांसफर की जा रही थी। आरोपी इस संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। जब अधिकारियों ने सिलेंडरों को जब्त कर सरकारी वाहन में लोड करना शुरू किया, तभी आरोपी चंदन साहनी, शेखर साहनी, कामरेड अंसारी और 6-7 अज्ञात लोगों ने मिलकर टीम को घेर लिया। इन लोगों ने सरकारी टीम के साथ हाथापाई की, ड्यूटी में बाधा पहुंचाई और सरकारी वाहन पर हमला कर दिया।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी चंदन साहनी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना मोती नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 132, 221, 191(3), 190 और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और यह पता लगा रही है कि यह नेटवर्क कब से सक्रिय था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles