![]()
साइबर सिटी गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर आम से भरा एक पिकअप बेकाबू होकर पलट गया। पिकअप के पलटने के बाद सड़क पर आम बिखर गए। हाईवे से गुजर रहे लोग आम लूटने लगे। इस हादसे हादसे में पिकअप ड्राइवर और हेल्पर घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, हादसे के तुरंत बाद जो तस्वीरें सामने आईं, उसने मानवीय व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए। घायलों की मदद करने के बजाय बड़ी संख्या में लोग सड़क पर बिखरे आम उठाने और अपने साथ ले जाने में जुट गए। जिसके हाथ जितने लगे, उतने आम ले गए लोग मौके पर मौजूद लोगों ने जितना हो सका, उतने आम अपने वाहनों और थैलों में भर लिए। इस दौरान उन्होंने घायलों की स्थिति या राहत कार्य पर ध्यान नहीं दिया। इस घटना का वीडियो किसी स्थानीय नागरिक ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग हादसे की गंभीरता को नजरअंदाज कर आम लूटने में व्यस्त हैं।
Source link
गुरुग्राम में आम लूटने के लिए मची होड़:थैलों में भरकर ले गए लोग, बेकाबू होकर पलटा पिकअप, ड्राइवर-हेल्पर घायल







